2 घंटे इलाज और थमा दिया 80 हजार का बिल, मरीज की मौत के बाद SSP का बड़ा एक्शन

हल्द्वानी : हल्द्वानी शहर के चंदन हॉस्पिटल पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज के इलाज को लेकर परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

दो घंटे में किए इलाज का बनाया 80 हजार का बिल

मामले में आरोप है कि इमरजेंसी में भर्ती मरीज का मात्र दो घंटे इलाज किया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए 80 हजार रुपए का भारी-भरकम बिल थमा दिया। इलाज के दौरान ही मरीज की मौत हो गई, जिससे परिजन सदमे में आ गए। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने बॉडी को घंटों तक अपने कब्जे में रखे रखा और भुगतान को लेकर दबाव बनाया गया।

अस्पताल के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने अस्पताल के मैनेजर को हिरासत में लिकर पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। एसएसपी ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

The post 2 घंटे इलाज और थमा दिया 80 हजार का बिल, मरीज की मौत के बाद SSP का बड़ा एक्शन first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शब्दोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, कहा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने संकल्पबद्ध है हमारी सरकार

Mon Jan 5 , 2026
नई दिल्ली / देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!