सीएम धामी ने श्रमिकों के खातों में भेजे 11 करोड़ रुपये

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक क्लिक के जरिए लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा और शिक्षा सहायता योजनाओं के तहत यह धनराशि वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के निकट ही आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन और जीवनोपयोगी सामग्री के वितरण के लिए विशेष शिविर लगाने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र श्रमिकों तक ही पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 93.06 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाहन पर लगा था JUDGE का स्टीकर, पूछताछ में सामने आई असली कहानी

Sun Jun 21 , 2026
चमोली : जनपद चमोली में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान चमोली पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है। आज 19 जून को चौकी प्रभारी पाण्डुकेश्वर उ0नि0 रूकम सिंह द्वारा पाण्डुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चैकिंग बैरियर के पास वाहन संख्या […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!