पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य पर चमोली की ‘सेवा’ एनजीओ सम्मानित

  • राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राजधानी के टाउन हॉल में किया सम्मानित, जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में ‘अंकुर’ संस्था को भी मिला सम्मान

देहरादून। राजधानी स्थित टाउन हॉल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदेशभर की उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सम्मानित किया। इस अवसर पर चमोली जनपद की सेवा’ (SHEVA) एनजीओ को पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्था के चेयरमैन कृष्ण कुमार सेमवाल ने कहा कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा तथा इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाता है और समाजहित में अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

‘अंकुर’ संस्था के कार्यों की भी हुई सराहना

कार्यक्रम में चमोली की एक अन्य स्वयंसेवी संस्था ‘अंकुर’ को जड़ी-बूटी अनुसंधान, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के कार्यों की उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

समाज विकास में एनजीओ की भूमिका अहम

समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज विकास, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण आजीविका संवर्धन तथा जनसहभागिता बढ़ाने में स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मपुर के सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Mon Aug 3 , 2026
धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ देहरादून : सावन माह की आध्यात्मिक आस्था और शिव भक्ति के वातावरण के बीच धर्मपुर चौक स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में रविवार को दिव्य एवं भव्य संगीतमय श्री शिव […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!