आपदाओं में एनडीआरएफ का साहस और समर्पण अतुलनीय- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल के सभी साहसी, निष्ठावान एवं कर्तव्यनिष्ठ जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों और भीषण आपदाओं के समय एनडीआरएफ के जवान जिस साहस, समर्पण और सेवा भावना के साथ देशवासियों की रक्षा में जुटे रहते हैं, वह वास्तव में अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से लेकर विभिन्न आपातकालीन स्थितियों तक, हर मोर्चे पर एनडीआरएफ की तत्परता और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के जवानों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित सेवाकाल की कामना भी की।

The post आपदाओं में एनडीआरएफ का साहस और समर्पण अतुलनीय- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित नंदा देवी राजजात स्थगित, 2027 के लिए प्रस्तावित

Mon Jan 19 , 2026
गोपेश्वर : इस वर्ष अगस्त-सितंबर माह में प्रस्तावित श्रीनंदा देवी राजजात 2026 को स्थगित करते हुए 2027 के लिए प्रस्तावित किया गया है। अब बसंत पंचमी को राजजात का नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आज कर्णप्रयाग में अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित श्रीनंदा देवी राजजात समिति की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!