मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंतता तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश देता है। यही नहीं होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के भी सशक्त माध्यम बनते हैं। होली का यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति के साथ सभी का जीवन सफलता के नये रंगों से रंगायमान हो इसकी भी मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से कामना की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार में होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, क्षेत्रवासियों संग साझा की रंगोत्सव की खुशियां

Mon Mar 2 , 2026
कोटद्वार : अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न होली मिलन कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ रंगोत्सव की खुशियां साझा कीं। पूरे दिन आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!