कठूर में नवदंपति पर हमले के 06 आरोपी गिरफ्तार

गोपेश्वर (चमोली)। नवदंपति तथा परिजनों पर लाठी डंडो से हमला करने वाले छः आरोपियों को गोपेश्वर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

कोतवाली गोपेश्वर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन गोपेश्वर के बीरेंद्र सिंह रावत की बेटी अनुष्का रावत ने नौ मार्च को कोतवाली गोपेश्वर में तहरीर दी थी कि आठ मार्च की सांय वह अपने भाई पति के साथ घूमने के लिए पोखरी मार्ग पर कठुर गांव की ओर गए थे। इसी दौरान कठूर गांव स्थित ओपन जिम में हुए वे फोटोशूट व आपस में बातचीत कर रहे थे कि तभी कुछ व्यक्तियों की ओर से बिना किसी कारण बताए लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान वहां खड़े उनके वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस क्रम में कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में कठूर गांव के देवेंद्र सैलानी, बिजेंद्र सिंह, महेंद्र लाल, विक्रम बिष्ट, बद्रीलाल तथा मातबर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस घटना में कुछ लोगों को भारी चोंटे आई है और उनका इलाज चल रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में खाद्य एवं रसद आपूर्ति पर कड़ी नजर : सीएम धामी के निर्देश पर SEOC में विशेष तैनाती

Fri Mar 13 , 2026
देहरादून: वैश्विक स्तर पर उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मजबूत कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!