जोशीमठ आंदोलनकारियों को अदालत से बड़ी राहत

जोशीमठ : वर्ष 2023 में जोशीमठ को बचाने और आपदा प्रभावितों के हक-हकूक की आवाज बुलंद करने वाले आंदोलनकारियों के लिए मंगलवार का दिन न्याय की जीत का प्रतीक बना। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा प्रभावितों पर दर्ज किए गए मुकदमों में दो साल बाद माननीय अदालत का फैसला आया है, जिसमें सभी साथियों को ससम्मान बरी (दोषमुक्त) कर दिया गया है। समिति ने इसे जन-संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि आपदा पीड़ितों के उत्पीड़न के लिए किए गए झूठे मुकदमे सत्य को दबा नहीं सके। अतुल सती ने सभी संघर्षशील साथियों को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि जोशीमठ के अस्तित्व को बचाने और प्रभावितों को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला SSC अधिकारियों को मिलेगा पूर्ण पेंशन लाभ

Tue Mar 24 , 2026
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसले में सेना, नौसेना और वायुसेना की उन महिला शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारियों को बड़ी राहत दी है, जिन्हें परमानेंट कमीशन (PC) नहीं दिया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसी सभी महिला अधिकारी अब पूर्ण पेंशन लाभ की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!