नंदानगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी दबोचा

गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोच लिया है। नंदानगर थाना पुलिस में महिला ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी अपनी शिक्षिका के घर से पुस्तक लेकर घर वापस लौट रही थी कि पुराना बाजार पुल के पास एक व्यक्ति की ओर से गलत नियत से छूते हुए जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास करता रहा। इस पर विरोध करने पर वह अपनी जिद्द पर अड़ा रहा। किसी तरह वहां से वह सुरक्षित निकली। घर में उसने आप बीती सुनाई। इस पर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते तत्काल पुलिस टीम गठित कर दी गई। पुलिस ने इस मामले के आरोपी सैंती गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार को धर दबोच लिया।

पुलिस उपनिरीक्षक मनोज भट्ट ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के अपराधों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी के तहत आरोपी को धर दबोचा गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर और प्रमोशन पर सरकार सख्त, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Sun Mar 29 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण हर हाल में किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, विद्यालयों के कोटीकरण से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय में प्रभावी और […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!