डीएम विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक, आत्मा योजना की गवर्निंग बैठक में 144 लाख की कार्ययोजना को मिली मंजूरी

रुद्रप्रयाग : शनिवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के एन आई सी सभागार में कृषि विभाग की आत्मा योजना की गवर्निंग बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत आत्मा योजना के तहत संचालित सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति, किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण, तकनीकी प्रसार तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आत्मा योजना की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें कुल ₹144 लाख की योजना को अनुमोदन प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के सभी घटकों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और कृषि विकास को गति मिल सके।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव गोपाल, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल तथा एलडीएम अनु रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : दुल्हन की विदाई में बेजुबान भी हुए भावुक, VIDEO देख भर आएंगी आंखें

Sat Apr 4 , 2026
देहरादून। भारतीय शादी में विदाई का पल हमेशा भावुक होता है, लेकिन देहरादून से सामने आया एक वीडियो इस भावनात्मक क्षण को और भी खास बना रहा है। यहां एक दुल्हन की विदाई के दौरान उसके पालतू कुत्तों का अनोखा प्यार देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!