उत्तराखंड : सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

नानकमत्ता में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतक शिक्षक की पहचान संजय पांडे के रूप में हुई है, जो राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार माडली, चंपावत निवासी 41 वर्षीय संजय पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। मंगलवार रात दोनों नई कार लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नानकमत्ता के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए। वहीं फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। हादसे में फॉर्च्यूनर सवार एक व्यक्ति की भी जान चली गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है।

मृतक शिक्षक संजय पांडे अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संजय पांडे शिक्षा के साथ-साथ भजन गायकी के लिए भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, गुरुग्राम से MBBS छात्र हिरासत में

Thu May 14 , 2026
गुरुग्राम। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके से एक एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया है। आरोप है कि छात्र प्रश्नपत्र लीक करने वाले नेटवर्क का हिस्सा था और उसने पेपर को राजस्थान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!