थराली का ऐतिहासिक कपूर गली भवन भीषण आग में खाक

थराली (चमोली)। थराली नगर में भीषण अग्निकांड में करीब 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक कपूर गली भवन जलकर राख हो गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे भवन से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भवन संकरी गलियों और सड़क से दूर होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरा भवन जल चुका था। घटना के समय भवन में रह रहे मजदूर काम पर गए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मजदूरों का घरेलू सामान और अन्य सामग्री आग की भेंट चढ़ गई।

स्थानीय व्यापारी प्रेम बुटोला ने बताया कि कपूर गली भवन थराली की ऐतिहासिक पहचान माना जाता था। पुराने समय में यहां ट्रेजरी समेत बाजार की प्रमुख गतिविधियां संचालित होती थीं। नए पुल के निर्माण के बाद बाजार दूसरी ओर स्थानांतरित हो गया और भवन धीरे-धीरे वीरान हो गया था।

घटना की सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

Fri May 15 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक गांव का चयन कर उसे कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में आदर्श गांव के रूप में विकसित […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!