दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सीमाओं पर निगरानी रखने के दिए निर्देश

देहरादून: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड पुलिस के पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) तथा डॉग स्क्वायड को सक्रिय कर दिया गया है। इनके द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है।

डीजीपी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर डायल करें। उत्तराखण्ड पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रजत उत्सव के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न समारोह व आयोजनों से संबंधित फीडबैक, सुझावों और अनुभवों का डॉक्यूमेंटेशन करें: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Tue Nov 11 , 2025
देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुझाए गए प्रमुख बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई हेतु मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ अगले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड के लक्ष्यों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!