मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, विस्थापन संबंधी विसंगतियां शीघ्र दूर करने के दिए निर्देश

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलेत, भैंकलीखाला, पलियाशेरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भैंकलीखाला एवं पलियाशेरा में विस्थापन से जुड़ी आ रही विसंगतियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन, राजस्व एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण (ज्वाइंट विजिट) कर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने सरखेत, बौठा, मोटीधार, मसराना सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, पार्षद भूपेंद्र कठेत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विनय कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय गौड़, तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक अरुण गुसाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, विस्थापन संबंधी विसंगतियां शीघ्र दूर करने के दिए निर्देश first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड का पहला ‘तंबाकू नियंत्रित’ शहर बनेगा ऋषिकेश

Sat Feb 7 , 2026
ऋषिकेश : नगर निगम ऋषिकेश द्वारा शहर को स्वच्छ, पवित्र और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नगर निगम कार्यालय में माननीय महापौर की अध्यक्षता में तंबाकू उत्पादों की बिक्री को विनियमित करने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशेष उपविधि के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!