कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गौ माता पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “गोदान” का किया अवलोकन

देहरादून : उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय संस्कृति एवं गौ संवर्धन के संदेश पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “गोदान” का अवलोकन करने के लिए देहरादून के जाखन स्थित पैसिफिक मॉल थियेटर का दौरा किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहे।

फिल्म देखने के उपरांत कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि “गोदान केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय मूल्यों का सशक्त एवं संवेदनशील चित्रण है।” उन्होंने कहा कि फिल्म में गौ माता के प्रति प्रेम, त्याग, सेवा और संघर्ष को अत्यंत मार्मिक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि आज की आधुनिकता और भागदौड़ भरी जीवनशैली में हम अपने संस्कारों और परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। ऐसी प्रेरणादायक फिल्मों के माध्यम से समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है।

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें और भारतीय संस्कृति एवं गौ संरक्षण के संदेश को आत्मसात करें।

इस अवसर पर भाजपा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गौ माता पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “गोदान” का किया अवलोकन first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चम्पावत को ₹300 करोड़ के विकास का पैकेज: मुख्यमंत्री धामी ने शारदा कॉरिडोर से लेकर हेलीपैड की रखी नींव

Mon Feb 9 , 2026
चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास हेतु ₹300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य ₹10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!