नैनीताल जनपद में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी जन समस्याएं

नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद के रातीघाट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने मौके से ही कई विभागीय अधिकारियों को फोन करके जन समस्याओं का निस्तारण कराया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए भाजपा सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण बेहद जरूरी है और प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, स्कूल की मरम्मत और राशन कार्ड आदि की समस्याएं उठाई। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने मौके से ही विभागीय अधिकारियों को फोन करके समस्याओं का निस्तारण कराया।

कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, दिनेश आर्य, नवीन वर्मा, दिलीप बोहरा, घनश्याम बिष्ट, प्रताप बोहरा, बहादुर जलाल, रविंद्र बाली, सोबन बिष्ट, राजेंद्र जैडा आदि उपस्थित रहे।

The post नैनीताल जनपद में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी जन समस्याएं first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई National Clean Air Programme संचालन समिति की 6वीं बैठक 

Wed Dec 31 , 2025
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में National Clean Air Programme (NCAP) की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न हुयी। इस दौरान उन्होंने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर के वायु गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!