पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल

भीमताल : रामगढ़ क्षेत्र के गागर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही भवाली पुलिस व स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

देर रात हुए इस हादसे में कार में सवार सभी लोग गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई से सभी आठ यात्रियों को बाहर निकाला और तुरंत भवाली सीएचसी पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार घायलों में नितिन (32), रुचि (39), निस्ता (14), शामा, कंचन (26), और लवे (11) शामिल हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल सचिन (32) और 12 वर्षीय लक्शी को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भवाली भेजे गए हैं। सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य या रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो सैर-सपाटे पर उत्तराखंड आए थे।

The post पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री गणेश जोशी

Fri Dec 12 , 2025
अल्मोड़ा : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कुमाऊँ दौरे के दौरान जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड धौलादेवी स्थित ग्राम भगरतौला का दौरा किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कृषि मंत्री जोशी ने चौपाल के माध्यम से कृषकों के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!