देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए एवं देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

The post देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर सभी तैयारियां समय पर पुरा करने के दिए निर्देश 

Sat Dec 20 , 2025
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!