जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला अस्पताल अल्मोड़ा का किया औचक निरीक्षण

अल्मोड़ा : जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला अस्पताल अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र और आपातकालीन सेवाओं का स्थलीय अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा जीवन रक्षक उपकरणों की कार्यशील स्थिति की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवा वितरण प्रणाली, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं रोगी आहार वितरण की व्यवस्था का भी जायजा लिया। कुछ स्थानों पर कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर पीएमएस जिला अस्पताल डॉ. हरीश चंद्र गड़कोटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंपावत को मिला तोहफा: मुख्यमंत्री धामी ने  ₹20.50 करोड़ की 10 योजनाओं का किया लोकार्पण, नए कृषि विश्वविद्यालय की घोषणा

Fri Oct 24 , 2025
टनकपुर  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने एवं छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!