FRI में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून स्थित FRI जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष समारोह में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही सीएस ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाएं ताकी आमजन को कार्यक्रम में पहुंचने असुविधा न हो और शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या न हो।

इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, ज़िलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने हिमालय निनाद उत्सव- 2025 में शिरकत कर कलाकारों का किया उत्साहवर्धन 

Sat Nov 8 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हिमालयन संस्कृति केंद्र गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव- 2025 में शिरकत करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हित में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!