उत्तराखंड में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

देहरादून : उत्तराखंड में इस साल नवंबर के पहले सप्ताह से गन्ना पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निर्देश दिए हैं कि चीनी मिलें किसानों को 65 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान अपने संसाधनों से करेंगी।

65% गन्ना मूल्य भुगतान अपने संसाधनों से करेंगे मिल

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों और मिल प्रबंधन के साथ बैठक कर पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि मिलें 65 प्रतिशत भुगतान अपने स्तर से करें, ताकि किसानों को समय पर धनराशि मिल सके।

31 अक्टूबर तक रखरखाव का काम पूरा करने के दिए निर्देश

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निर्देश दिए कि सभी मिलें 31 अक्टूबर तक मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा करें, ताकि पेराई सत्र के शुभारंभ में किसी प्रकार की अड़चन न आए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने की भेंट

Sat Oct 25 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक के प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!