श्री गंगोत्री धाम के कपाट बंद: मां गंगा की डोली ने पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ किया शीतकालीन प्रवास को प्रस्थान

उत्तराखडं : कल विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद किए जाने के बाद आज मां गंगा की डोली ने पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान किया।

दोपहर 1 बजे डोली ने चंडी देवी मंदिर से प्रस्थान किया और भक्तों के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं ढोल नगाड़े की गूंज के बीच अन्नपूर्णा देवी मंदिर पहुंची। इसके पश्चात डोली ने मार्कण्डेय मंदिर से आगे का मार्ग तय किया और लगभग 2 बजे शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा (मुखीमठ) पहुंची। अब पूरे शीतकाल में मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखबा (मुखीमठ) में ही संपन्न होगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भैया दूज के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, डोली खरसाली रवाना

Thu Oct 23 , 2025
उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के पहले धाम श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज, भैया दूज के पावन पर्व पर, पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल (सर्दियों) के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने का विवरण: तिथि: 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार (भैया दूज)। समय: दोपहर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!