सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के कार्यों की ली विस्तृत समीक्षा ,अधिकारियों को दिए निर्देश 

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम केवल एक स्मारक भर नहीं है, बल्कि यह वीर शहीदों के सम्मान और प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए कार्यक्रम को गरिमामय बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह धाम उत्तराखंड के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को समर्पित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

बैठक में मंत्री ने (यूपीएनएल) से जुड़े अधिकारियों को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 50 प्रतिशत अवसर पूर्व सैनिकों को तथा शेष 50 प्रतिशत गैर-सैनिक युवाओं को दिए जाएं, ताकि सभी को समान रूप से लाभ मिल सके।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव श्याम सिंह, यूपीएनएल के एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक विंग कमांडर निधि बधानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The post सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के कार्यों की ली विस्तृत समीक्षा ,अधिकारियों को दिए निर्देश  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश 

Mon Feb 16 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव पर्यटन को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से टिहरी झील और आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन विकास तथा अवस्थापना […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!