पोखरी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 80 मरीजों ने उठाया लाभ

पोखरी (चमोली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन रविवार को 80 मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और जांच का लाभ उठाया। शिविर में 33 पुरुष और 47 महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में 15 लोगों की उच्च रक्तचाप, 25 की मधुमेह, 40 महिलाओं की स्तन कैंसर तथा 33 लोगों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत चार गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी की गई। 22 लाभार्थियों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाई गई, जबकि पांच लोगों को अटल आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 13 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा सभी लाभार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का अंतिम दिन सोमवार, 27 जुलाई को भी आयोजित होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन

Sun Jul 26 , 2026
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में कुलपति, शिक्षाविदों और सी-डैक विशेषज्ञों के साथ हुई बैठक, संस्कृत, पाली और प्राकृत के समन्वित विकास एवं नई शैक्षणिक संभावनाओं पर हुई चर्चा पुणे/देहरादून : उत्तराखंड शासन के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके राष्ट्रीय एवं वैश्विक विस्तार की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!