नलगांव के जंगल में लगी आग पर वनकर्मियों ने पाया काबू

नारायणबगड़ (चमोली)। नारायणबगड़ ब्लाॅक के पश्चिमी पिंडर रेंज के अंतर्गत नलगांव के जंगलों में लगी भीषण आग पर वनकर्मियों ने काबू पा लिया है। हालांकि इस घटना में कई हेक्टेअर बन भूमि जलकर स्वाहा हो गई है।

गौरतलब है कि विगत दिनों पश्चिमी पिंडर रेंज के अंतर्गत कई जंगलों में सामाजिक तत्वों के की ओर से आग लगने से कई हेक्टेयर वन संपदा राख हो गई है। हालांकि जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वनों में आग की घटना को रोकने के लिए वनकर्मियों की ओर से लगातार गस्त की जा रही है। 

इस दौरान वन क्षेत्रधिकारी अखिलेश भट्ट, वन दरोगा विकास धनकर, वन आरक्षी प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह व मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि उनके एवं उनकी फायर क्रू टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी एवं आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। जंगलों में आग लगाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Fri May 22 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!