मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन

  • लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दशहरा मेले में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हिंदू नेशनल कॉलेज, देहरादून में आयोजित रावण दहन एवं दशहरा मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया और प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का संदेश देता है। रावण दहन हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सदाचार अपनाने की प्रेरणा देता है। यह पर्व याद दिलाता है कि अधर्म और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य की ही होती है।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके आदर्श मर्यादा, त्याग, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। उनका जीवन हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा मेले जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और पौराणिक प्रसंगों से जोड़ते हैं। ऐसे कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता बढ़ाने और सामाजिक मेल-जोल को प्रोत्साहित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाकर ही पर्वों के संदेश को सार्थक बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैरसैंण को जिला बनाने की मांग तेज, विधानसभा सत्र में घोषणा करे सरकार – बहुगुणा विचार मंच

Wed Oct 21 , 2026
ग्रीष्मकालीन राजधानी तक सीमित न रहे गैरसैंण बद्री गाय संरक्षण महाविद्यालय की स्थापना का मुद्दा भी उठाया गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को पूर्ण प्रशासनिक पहचान देने की मांग एक बार फिर उठी है। बहुगुणा विचार मंच ने गैरसैंण को जिला बनाने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!