कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर नगर पालिका क्षेत्र के सुभाषनगर के पास बना काजवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। काजवे पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ सतह होने से वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। मुख्य बाजार से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित यह काजवे गढवाल़-कुमाऊं को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग का हिस्सा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चार माह पूर्व विधानसभा सत्र के दौरान इस सड़क और काजवे पर मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद वाहनों की आवाजाही और बारिश के कारण डामर उखड़ने लगा। वर्तमान में काजवे की स्थिति खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी अखिलेश सती ने कहा कि इस स्थान पर वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाएं होने की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन एनएच विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

नगर निवासी लक्ष्मी प्रसाद, अतुल, मनोज, सुनील और अजय रावत सहित अन्य लोगों ने एनएच विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द काजवे का सुधारीकरण कर यातायात को सुरक्षित बनाया जाए।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण

Mon Jul 27 , 2026
पौड़ी : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विभिन्न विभागों से संबंधित 34 शिकायतें दर्ज की गयी सिसमें से अधिकांश का मौके पर हीं निस्तारण किया गया जबकि अवशेष पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के अधार पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!