गौचर रेलवे टनल में हादसे से निपटने के लिए मॉकड्रिल, NDRF-SDRF ने परखी बचाव तैयारियां

  • मॉकड्रिल में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग ने किया संयुक्त अभ्यास

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में हादसे की स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आपातकालीन परिस्थितियों में राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय की तैयारियों को परखा गया।

गौचर स्थित निर्माणाधीन रेलवे टनल में आयोजित मॉकड्रिल में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और मेघा कंपनी के कर्मचारी शामिल हुए। संभावित हादसे को ध्यान में रखते हुए आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाने, संबंधित टीमों की भूमिका और राहत कार्यों के संचालन की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपात स्थिति में बिना देरी कार्रवाई शुरू करने और राहत-बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। अभ्यास का उद्देश्य टनल में संभावित दुर्घटना के दौरान सभी संबंधित विभागों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई के लिए तैयार रखना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित

Thu Oct 15 , 2026
लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से मूल्यपरक शिक्षा पर आज एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन, गुरुग्राम के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ वैल्यूज़ से आए रिसोर्स पर्सन हेमंत सिंह बोहरा ने विद्यार्थियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!