कोटद्वार : रिहायशी क्षेत्र के समीप खाली प्लॉट में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

कोटद्वार : आज 14 अप्रैल को फायर स्टेशन कोटद्वार को सूचना प्राप्त हुई कि तिवारी गली, BEL रोड कोटद्वार स्थित एक खाली प्लॉट में आग लगी हुई है, जो तेजी से आसपास के आवासीय भवनों की ओर फैल रही है।

 

सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट बिना विलंब किए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग विकराल रूप धारण कर नजदीकी घरों की ओर तेजी से बढ़ रही थी, जिससे क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फायर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए MFE से पंपिंग कर होज रील के माध्यम से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। 

साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी समन्वित प्रयासों के चलते प्लॉट में लगी आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर यूनिट की त्वरित, कुशल एवं प्रभावी कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़ी दुर्घटना को सफलतापूर्वक टाल दिया गया।

जनहित में अपील

फायर सीजन शुरू हो गया है इस दौरान आग लगने की घटनाओं में वृद्धि की संभावना बनी रहती है। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

– अपने आसपास सूखी घास, कूड़ा-कचरा एवं ज्वलनशील पदार्थों को इकट्ठा न होने दें। तथा समय-समय पर उनकी सफाई अवश्य करें।

– खाली प्लॉट, खेतों एवं रिहायशी क्षेत्रों के आसपास आग जलाने/कचरा जलाने से पूर्णतः बचें।

– किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल फायर सर्विस/पुलिस/डायल 112 पर सूचित करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री

Thu Apr 16 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड को ₹12 हजार करोड़ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!