छात्र आंदोलन की जीत पर आप का जश्न, मिष्ठान बांटकर बताया युवाओं की जीत

देहरादून। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में चले छात्र आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने युवाओं की जीत बताते हुए रविवार को प्रदेशभर में जश्न मनाया। देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की।

इस मौके पर हिमांशु पुण्डीर ने कहा कि यह जीत पूरे देश के उन युवाओं की है, जिन्होंने पेपर लीक, भ्रष्टाचार और छात्रों की आवाज़ दबाने के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को छात्रों के दबाव के आगे झुकना पड़ा।

पार्टी के मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से छात्रों के साथ खड़ी रही और सड़क से लेकर सदन तक उनकी आवाज़ उठाई। उन्होंने दावा किया कि छात्रों की मांगों को स्वीकार किया जाना लोकतंत्र की जीत है। पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की कि भविष्य में छात्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाए।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया, उपाध्यक्ष श्याम लाल नाथ, अशोक सेमवाल, चंद्रशेखर भट्ट, महानगर अध्यक्ष दीप्ति रावत, शैलेश तिवारी, विनोद बजाज आदि मौजूद रहे। 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर प्रह्लाद जोशी बोले- पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Sun Jul 26 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस दायित्व का निर्वहन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!