बदरीनाथ धाम पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- पुष्कर मास में चारधाम यात्रा परम सौभाग्य

  • भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर साझा की आध्यात्मिक अनुभूति, यात्रा व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

गोपेश्वर (चमोली)। फिल्म अभिनेता, कवि एवं लेखक डा. आशुतोष राणा ने को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति साझा की। उन्होंने कहा कि पुष्कर मास में चारधाम यात्रा करना परम सौभाग्य और कल्याण का मार्ग है। भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के उपरांत राणा ने कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहा। उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बावजूद प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। पुलिस और सुरक्षा बलों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं और भगवान के बीच अवरोध नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरों की सांकेतिक हड़ताल

Wed May 20 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री के विरोध में चमोली जिले के मेडिकल स्टोर बंद रखे। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में उचित कदम उठाने की मांग की। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के गोपीनाथ कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सयाना व सचिव प्रदीप अवस्थी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!