बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बद्रीपुरी

चमोली। सीमांत जनपद चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुदरत का अद्भुत लेकिन चुनौतीपूर्ण रूप देखने को मिल रहा है। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में बीते बुधवार से जारी भारी बर्फबारी के बाद पूरी बद्रीपुरी चार फीट बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है। नर-नारायण और नीलकंठ पर्वत समेत पूरा मंदिर परिसर चांदी की तरह चमक रहा है, जिससे समूची घाटी किसी देवलोक सी प्रतीत हो रही है। हालांकि, इस बर्फबारी ने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है, जहाँ लगभग 200 श्रमिक और कर्मचारी बर्फ के बीच फंसे हुए हैं। भारी हिमपात के कारण हनुमान चट्टी से बद्रीपुरी तक नेशनल हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया है और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी ठप पड़ गई है। कड़ाके की ठंड और जमी हुई बर्फ के बीच प्रशासन और बीआरओ मार्ग को सुचारू करने की कोशिशों में जुटे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीसीआर-2 भवन के लिए रूपये 50.27 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

Sat Mar 21 , 2026
कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां सीसीआर-2 भवन की शीर्ष मंजिल पर बनेगा हेलीपैड हरिद्वार में रूपये 25.68 करोड़ की लागत से सूखी नदी एवं मायापुर स्कैप चैनल पर दो डबल लेन पुल बनाए जाएंगे मेलाधिकारी ने […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!