बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चमोली पुलिस ने संभाली कमान

बद्रीनाथ। आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल संचालन हेतु चमोली पुलिस ने श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए बहु-स्तरीय सुरक्षा प्लान लागू किया गया है, जिसके तहत सीसीटीवी निगरानी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस बार सुरक्षा को ‘नेक्स्ट लेवल’ पर ले जाते हुए आतंकवादी निरोध दस्ता (ATS) को भी तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपील की है कि वे निश्चिंत होकर यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mon Apr 20 , 2026
देहरादून : देहरादून में रसोई गैस की किल्लत के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 32 अवैध एलपीजी सिलेंडर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!