डाइट गौचर में पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गौचर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप एवं हस्तलेखन कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के हस्तलेखन में सुधार, लेखन कौशल का विकास तथा उनमें आत्मविश्वास का संचार करना था।

कार्यशाला के दौरान बच्चों को सुंदर, स्पष्ट और प्रभावशाली लेखन की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्ष समर कैंप का मुख्य फोकस हस्तलेखन सुधार पर रखा गया। कार्यशाला में मुख्य संदर्भदाता के रूप में राजकीय जूनियर हाईस्कूल करूली (बागेश्वर) के प्रधानाध्यापक नरेंद्र गिरि गोस्वामी ने विद्यार्थियों को हस्तलेखन के विभिन्न गुर सिखाए। उनके साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं दीक्षित, योगेश, बबलू बिष्ट, दीक्षा, लता और भूमिका ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

समापन समारोह में डाइट के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि सुंदर हस्तलेखन केवल लिखावट नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व का परिचायक होता है। उन्होंने कहा कि अच्छा लेखन आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाता है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह लगातार चैथी बार आयोजित किया गया समर कैंप है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों के कक्षा चार से नौ तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

समापन समारोह में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी के प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने कहा कि कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिले व्यावहारिक प्रशिक्षण का लाभ उन्हें परीक्षाओं के साथ-साथ भविष्य में भी मिलेगा। इस दौरान वरिष्ठ संकाय सदस्य वीरेंद्र सिंह कठैत, बच्चन जितेला, नीतू सूद, गोपाल कपरुवाण आदि मौजूद रहे। 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसून से पहले अलर्ट मोड में पौड़ी प्रशासन, आपदा तैयारियों का प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने लिया जायज़ा

Mon Jun 29 , 2026
पौड़ी : आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने सोमवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!