कोटद्वार : घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, दो सिलेंडर जब्त

कोटद्वार : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में कोटद्वार क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग एवं रीफिलिंग की शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को संयुक्त दल ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान अवैध गैस रीफिलिंग का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर दोनों सिलेंडर जब्त कर संबंधित संचालकों पर कुल ₹4,600 का अर्थदंड लगाया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, बाट-माप विभाग तथा गैस एजेंसी के अधिकारियों के संयुक्त दल ने झण्डाचौक एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जिस पर दोनों सिलेंडर ज़ब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। अन्य सभी प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान अवैध गैस रीफिलिंग की पुष्टि नहीं हुई।

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

दल में खाद्य आपूर्ति विभाग के एआरओ करन क्षेत्री, पूर्ति निरीक्षक संजना बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक विजय कैन्तुरा, मुकेश कुमार और बाट माप निरीक्षक प्रदीप रावत, उमेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जयपाल सिंह और ईश्वर सिंह उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : फर्जी डिग्री बनाने वाला गिरफ्तार

Wed Jul 29 , 2026
पौड़ी : दिनांक 25.03.2026 को वादी जय सिंह चौहान, परीक्षा नियंत्रक, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि कासिफ कलीम एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा विश्वविद्यालय के नाम, अंकतालिकाओं, उपाधि प्रारूपों, विश्वविद्यालयीय मोहरों एवं संबंधित अधिकारियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!