पुरानी पेंशन बहाली को 24 को कर्णप्रयाग में महारैली

गोपेश्वर(चमोली)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगामी 24 मई  को कर्णप्रयाग में पेंशन हुंकार महारैली आयोजित की जाएगी। महारैली को सफल बनाने के लिए रविवार को गोपेश्वर में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वान ने कहा कि कर्णप्रयाग महारैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सभी विभागों और कर्मचारियों तक पहुंचना होगा। कहा कि हर कर्मचारी और शिक्षक से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की जाएगी। बताया कि वर्ष 2027 के चुनाव तक जिला और प्रदेश स्तर पर लगातार आंदोलन और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) को कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि इस योजना में कर्मचारियों को पर्याप्त पेंशन नहीं मिल पा रही है। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था में कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय मूल वेतन का आधा हिस्सा तथा महंगाई भत्ते सहित पेंशन मिलती थी, जबकि नई स्कीम निवेश आधारित होने के कारण कर्मचारियों के हित सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोखा है और कर्मचारी अब अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारी साथियों से 24 मई की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। जिला महासचिव दिनेश नेगी ने कहा कि सभी विभागों में संपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों को रैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

बैठक में राजकीय शिक्षक संघ दशोली के अध्यक्ष धर्म सिंह चैहान ने शिक्षकों से रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। जूनियर शिक्षक संघ के जनपदीय उपाध्यक्ष विनोद चंद्र ने कहा कि पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रख सकती है। वन विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बत्र्वाल ने कहा कि पेंशन की मांग को लेकर सभी कर्मचारियों को संगठित होकर आंदोलन करना होगा। महिला संरक्षक लक्ष्मी नेगी ने भी महिला कर्मचारियों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की।

बैठक में नरेंद्र रावत, गौतम हिंदवाल, अर्चना, अंजलि, रेखा भट्ट, राखी चैहान, मंजू पुरोहित, अनीता रावत, कुसुम बिष्ट, सीमा पुंडीर, बृजमोहन रावत, जगत सिंह, राजकिशोर, संतोष भंडारी, मनोज तिवारी, सुरेश ठाकुर, राजकिशोर कन्याल समेत कई कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

31 मई को आदि शक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर समिति को मिलेगी नई कार्यकारिणी, भारत भूषण नैथानी बने चुनाव अधिकारी

Tue May 12 , 2026
कोटद्वार। आदि शक्ति माँ भुवनेश्वरी विकास समिति सांगुडा बिलखेत की कार्यकारिणी की बैठक आज 10 मई 2026 कोे आदर्श विद्या निकेतन हल्दुखाता कोटद्वार में हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई और स्वीकार्य हुए। इसके बाद समिति के अध्यक्ष मदन सिंह रावत जी ने पुरानी कार्यसमिति भंग करने की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!