बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय बालिका इंटर कालेज नारायणबगड़ की छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने व हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नारायणबगड़ अन्नी नाथ, विद्यालय परिवार एवं पीटीए की ओर से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय का लगातार कई वर्षों से शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने पर विद्यालय परिवार ने छात्राओं की उपलब्धि की सराहना की।

इस दौरान प्रदेश मेरिट सूची में 16वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आस्था को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं ने अन्य विद्यार्थियों के साथ अपनी अध्ययन रणनीति और सफलता के अनुभव भी साझा किए, जिससे अन्य छात्राओं को प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष संजय कंडारी, प्रधानाचार्य कुशवर सिंह भंडारी, मिथिलेश चंद्र सती, अजय नेगी, महिपाल नेगी, चन्द्र प्रकाश गौड़, रेखा तोपाल, पुष्पा कनवासी, सुनीता नेगी, स्वेता जगुड़ी, नेहा बिष्ट, निशा असवाल, अंतिका केस्टवाल, अनुराधा नेगी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..

Thu May 14 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक देहरादून सचिवालय में हुई। धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय: 01-उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक /आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026 के प्रख्यापन को कैबिनेट ने दी मंजूरी। मंत्रिमंडल ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!