कोटद्वार में फड़-ठेली विवाद पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल एवं उच्च अधिकारी गण द्वारा  हुडदंग करने वाले  एवं शान्ति ब्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध  तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। दिनांक 23 जून को रात्री में सूचना प्राप्त हुई थी कि गोखले मार्ग कोटद्वार में फड ठेली लगाने को लेकर दो पक्षो में झगडा हो रहा है। 

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पंहुची तो अंकित पुत्र छुट्टन सिंह नि0 इन्द्रानगर आम पडाव कोटद्वार तथा मौ0 युशुफ पुत्र हबीबुर रहमान निवासी स्टेडियम कालोनी नं0-3 स्कूल के पास कोटद्वार का आपस झगडा हो रहा था जिनको झगडा ना करने के लिये समझाया बुझाया गया। किन्तु यह आपस में लगातार विवाद कर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर अक्रामक हो रहे थे तथा मारपीट करने पर उतारू थे तो जब काफी समझाने बुझाने पर यह दोनो नही माने तथा शान्ति भंग की प्रबल सम्भावना उत्पन्न हो जाने पर इनको 23 जून को धारा-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है, जिनको न्यायालय में पेश किया गया है। 

 

 गिरफ्तार अभियुक्तः- 

1- अंकित पुत्र छुट्टन सिंह नि0 इन्द्रानगर आम पडाव कोटद्वार 

2- मौ0 युशुफ पुत्र हबीबुर रहमान निवासी स्टेडियम कालोनी नं0-3 स्कूल के पास कोटद्वार

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, हैम्बर्ग के अस्पताल में नर्स पद पर चयन, मिलेगा 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन

Wed Jun 24 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सपना राणा ने मुलाकात की। सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उर्तीण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!