देर रात गलियों में जमावड़े पर पुलिस सख्त

  • शिकायतों के बाद एक्शन मोड में गोपेश्वर पुलिस

गोपेश्वर (चमोली)। नगर की गलियों में देर रात युवाओं के झुंड बनाकर खड़े रहने, नशे से जुड़ी गतिविधियों और राह चलती महिलाओं एवं युवतियों को असहजता होने की शिकायतों के बाद गोपेश्वर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गश्त कर अनावश्यक रूप से समूह बनाकर खड़े युवाओं से पूछताछ की।

पुलिस ने देर रात तक बिना किसी उचित कारण के बाहर घूम रहे युवाओं को समझा कर घर भेजा। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा लगाने और ऐसी गतिविधियों से बचने की हिदायत दी, जिनसे आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों को परेशानी या असुरक्षा महसूस हो। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं को परेशान करना नहीं, बल्कि नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ महिलाओं और युवतियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लैंसडौन में हेलीपैड निर्माण को सीएम धामी की मंजूरी

Sat Oct 24 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना के अन्तर्गत वेतन भत्तों आदि के लिए अवशेष धनराशि ₹445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला-2027 के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!