देहरादून : युवक की संदिग्ध मौत, लोगों ने किया थाने का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस बोली- दो दिन में होगा खुलासा

देहरादून। राजधानी के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोथरोवाला स्थित दुर्गापुरम (नई बस्ती) निवासी एक युवक की कथित हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। करीब एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसके साथ एक मॉल में काम करने वाली युवती और उसके एक साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि युवती ने युवक को फोन कर घर से बुलाया और बाद में उसे मसूरी रोड क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पार्षद सोबत चंद रमोला के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी थाने का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रत्याशी वीर सिंह पंवार, पूर्व पार्षद मामचंद, कांग्रेस नेता वैभव बलिया, गुड्डू रांगड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

उधर, नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी ने परिजनों के लगाए गए लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी। देहरादून से लेकर घटनास्थल तक के मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और युवक की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि युवक की मौत का पुलिस को भी गहरा दुख है और मामले की हर पहलू से गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगले दो दिनों के भीतर पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर देगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ मंथन, संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Fri Jul 17 , 2026
उत्तराखण्ड में उच्च स्तरीय संस्कृत आयोग के गठन पर राष्ट्रीय स्तर का मंथन संस्कृत को जन-जन तक पहुँचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखण्ड की बड़ी पहल संस्कृत के समग्र विकास एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के सुदृढ़ीकरण हेतु विशेषज्ञों ने दिए व्यापक सुझाव देहरादून : […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!