पर्यटकों के दीदार को खूली फूलों की घाटी

गोपेश्वर (चमोली)। उच्च हिमालय में स्थित विश्वविख्यात फूलों की घाटी पर्यटकों के दीदार को सोमवार को खुल गई है। इस दौरान कई पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर अभिभूत हो उठे।

चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी सोमवार को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोल दी गई है। इसके चलते अब देशी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे।

बताते चलें कि फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं मानी जाती है।  यहां बड़ी संख्या में हिमालयी जड़ी बूटियां और फूल पाये जाते हैं। घाटी की जैव विविधता को देखते हुए यूनेस्को की ओर फूलों की घाटी को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जग गई है।

आमतौर पर यह घाटी अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक खुली रहती है। मानसून के आगमन के साथ यहां फूलों की बयार शुरू होती है। जुलाई से सितंबर के बीच नाना प्रकार के फूल खिलने से पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं।

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल, पुलिस के घांघरिया चैकी प्रभारी अमनदीप सिंह समेत वनकर्मी और पर्यटक मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से फिट इंडिया का नारा बुलंद – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mon Jun 1 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। भारत-तिब्बत सीमा से सटी नीती घाटी में नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से सीमांत स्वाभिमान की नई इबारत लिखी गई है। इसके चलते नीती घाटी में इस बार फिट इंडिया का नारा भी बुलंद हुआ है। नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!