बदरी-केदार के दर्शन को पहुंचीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी

गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इससे पहले सुबह उन्होंने केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किए।

बदरीनाथ पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से अभिनेत्री का स्वागत किया गया। समिति पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया।
दर्शन के बाद रानी मुखर्जी ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की आध्यात्मिक आभा और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की ओर से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।
इस दौरान प्रभारी अधिकारी बदरीनाथ राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, योगंबर नेगी, राहुल नेगी, वैभव उनियाल, राकेश झिंक्वाण और विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वाभिमान पर्व में जुटे एकल अभियान के कार्यकर्ता, समितियों को मजबूत करने पर जोर

Sat Oct 10 , 2026
भाग कार्यालय की बैठक में गांव-गांव अभियान पहुंचाने का आह्वान रिक्त अंचल और संच पदों को भरने के प्रस्ताव मंजूर रुद्रप्रयाग। एकल अभियान के स्वाभिमान पर्व को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समितियों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया। भाग कार्यालय बीकेएस प्रथम में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!