सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए दी ₹676 करोड़ की मंजूरी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 200 सोलर लाईटें उपलब्ध कराने के लिए ₹ 35 लाख तथा नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एल.ई.डी स्ट्रीट लाईटों की स्थापना हेतु ₹ 3.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय स्थापना सुविधाओं के विकास मद से नगर निगम देहरादून के घंटाघर से बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक से प्रिंस चौक, प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक, बल्लुपुर चौक, सूचना अधिकार भवन से पुलिया नं-06, रिंग रोड तपोवन चौक से लाडपुर चर्च तक सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईटों की स्थापना हेतु ₹ 1.95 करोड़, नगर निगम पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट पोल एवं सीसीएमएस पैनल की स्थापना किए जाने हेतु ₹ 1.99 करोड़ तथा नगर निगम देहरादून के अन्तर्गत एल.ई.डी स्ट्रीट लाइट एवं सीसीएमएस पैनल की स्थापना किए जाने हेतु ₹ 3.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की नैनीताल शाखा के अर्न्तगत कृष्णापुर पेयजल योजना हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुमाऊं मंडल में 33/11 सब-स्टेशन, उनसे जुड़ी 33 केवी लाइन और 11 केवी फीडर के निर्माण (05 योजनाओं) हेतु ₹ 5.00 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष ₹ 2.00 करोड़, भारत सरकार द्वारा यूजेवीएनएल लि० की 03 परियोजना हेतु ₹ 35.00 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 23.10 करोड़ तथा यूपीसीएल के अन्तर्गत गतिमान परियोजना श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित 33/11 के०वि० उप संस्थान एवं 33 के०वी० व 11 के०वी० लाईन का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 212.10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि में विज्ञान संकाय पीजी भवन के निर्माण किए जाने हेतु ₹ 19 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा छठवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार समस्त जिला पंचायतों को द्वितीय त्रैमासिक किस्त के रूप में ₹ 82.21 करोड तथा समस्त शहरी स्थानीय निकायों को द्वितीय त्रैमासिक किस्त के रूप में ₹ 325.03 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

Sat Aug 1 , 2026
ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आधुनिक और सुरक्षित आवास -232 ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित। -पूर्ण डिजिटल और पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!