ज्योतिर्मठ में भालू के आतंक से दहशत, जनहानि पर फूटा लोगों का गुस्सा

  • पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह के नेतृत्व में एसडीएम और वन विभाग के एसडीओ से मिले नगरवासी
  • हमलों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में भालूओं के बढ़ते हमलों और जनहानि की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आबादी वाले क्षेत्रों में भालूओं की सक्रियता से लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह के नेतृत्व में नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ और वन विभाग के एसडीओ से मुलाकात की। उन्होंने भालूओं के हमलों पर रोक लगाने और नगरवासियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने कहा कि भालूओं के बढ़ते हमलों के कारण लोगों में भय का माहौल है। ऐसी स्थिति में वन विभाग को समस्या की गंभीरता को देखते हुए सक्रियता से कार्रवाई करनी चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, भालूओं की आवाजाही पर नजर रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने भालूओं के हमलों से पैदा हो रही समस्या रखी और इसके स्थायी समाधान की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता से लोगों की दिनचर्या और सुरक्षा प्रभावित हो रही है। ऐसे में संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर समय रहते प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, सिंहधार वार्ड की सभासद राजेश्वरी भंडारी, नृसिंह मंदिर वार्ड के सभासद दीपक शाह, हरीश सती समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी

Thu Oct 15 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और पारंपरिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने वाले देहरादून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में अपनी अलग पहचान बनाई। पहाड़ी वेशभूषा में शो का हिस्सा बने लोकेंद्र ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उत्तराखण्ड की पारंपरिक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!