जलभराव की शिकायत पर सियासी तकरार, रवि किशन ने पूछा- सपा ज्वाइन कर ली क्या, जवाब मिला आप BSP ज्वाइन कर लिए हैं क्या?

  • भाजपा सांसद और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन और नगर निगम के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच हुई फोन पर बातचीत इन दिनों चर्चा में है। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत की शुरुआत शहर में जलभराव की समस्या को लेकर हुई, लेकिन बाद में इसमें राजनीतिक तंज भी शामिल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं, जबकि कई घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी पहुंचने की शिकायतें सामने आई हैं।

इसी समस्या को लेकर बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन से फोन पर बातचीत की। वायरल वीडियो में पार्षद शहर में जलभराव और लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए नजर आते हैं।

बातचीत के दौरान रवि किशन ने पार्षद से कथित तौर पर पूछा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) तो जॉइन नहीं कर ली है। इस पर विश्वजीत त्रिपाठी ने जवाब देते हुए कहा कि वह सांसद को शहर में जलभराव की समस्या बता रहे हैं और सांसद उनसे सपा में शामिल होने को लेकर सवाल कर रहे हैं। इसके बाद पार्षद ने पलटकर रवि किशन से पूछा कि कहीं उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तो जॉइन नहीं कर ली है।

पहले सपा में थे विश्वजीत त्रिपाठी

विश्वजीत त्रिपाठी के राजनीतिक सफर को लेकर भी यह बातचीत चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह पहले समाजवादी पार्टी में थे और सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। ऐसे में बातचीत के दौरान रवि किशन द्वारा सपा का जिक्र किए जाने को उनके पुराने राजनीतिक जुड़ाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, वायरल बातचीत में दोनों नेताओं के बीच हुई यह नोकझोंक जलभराव के मूल मुद्दे से अलग राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।

जलभराव दूर कराने का सांसद ने दिया भरोसा

बातचीत के बाद रवि किशन की ओर से सोशल मीडिया पर गोरखपुर में जलभराव की समस्या को जल्द दूर कराने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीमें जलनिकासी के काम में जुटी हुई हैं।

बारिश के बीच शहर में जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में भाजपा सांसद और पार्षद के बीच हुई बातचीत ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय राजनीति को भी चर्चा में ला दिया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर

Mon Sep 28 , 2026
चीन (शंघाई)। विश्व कौशल प्रतियोगिता WorldSkills Shanghai 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वैश्विक स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया है। भारत ने प्रतियोगिता में 6 रजत पदक और 20 ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस’ अपने नाम किए। यह उपलब्धि 2024 की पिछली प्रतियोगिता में भारत के 13वें स्थान की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!