थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा

पौड़ी  : जनपद में आमजन और पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से पुलिस-जनसंवाद एवं थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ जनों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सरस्वती शिशु विद्यामंदिर श्रीकोट, कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा झंडीचौड कोटद्वार एवं महिला थाना श्रीनगर में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं, सुझावों एवं स्थानीय परिस्थितियों पर विस्तार से संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान आमजन द्वारा उठाई गई विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही तथा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, कानून एवं शांति व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा सामुदायिक पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध, नशा तस्करी, असामाजिक तत्वों अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा

Mon Jul 13 , 2026
कल्जीखाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत रविवार को विकासखंड कल्जीखाल सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!