मौज-मस्ती के लिए चुराई स्कूटी, पहचान छिपाने को बदला रंग

श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया है। दोनों किशोर कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को श्रीनगर निवासी अमित रावत ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर को अपने निवास के पास ब्रह्मकुमारी आश्रम के गेट के सामने अपनी स्कूटी खड़ी की थी। अगले दिन मौके पर पहुंचने पर स्कूटी वहां से गायब मिली।

शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0-60/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, लगातार किए गए प्रयासों के बाद चोरी की गई स्कूटी को दो विधि-विवादित किशोरों के कब्जे से बरामद किया गया। दोनों को 20 सितंबर 2026 को संरक्षण में लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से किशोरों ने स्कूटी के मूल रंग को स्प्रे के जरिए काले रंग में बदल दिया था और नंबर प्लेट भी हटा दी थी।

पूछताछ में पता चला कि दोनों किशोर कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र हैं। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी चलाने के शौक और मौज-मस्ती के उद्देश्य से उन्होंने बिना अनुमति स्कूटी उठा ली थी। बाद में पहचान छिपाने के लिए उसका रंग बदल दिया और नंबर प्लेट हटा दी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

826 सरकारी स्कूल बंद होने पर CJP का सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम

Tue Sep 22 , 2026
‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के तहत स्कूलवार रिपोर्ट और शिक्षा रोडमैप जारी करने की मांग. 2 अक्टूबर के बाद आंदोलन की चेतावनी. देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के बंद होने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!