सेवा पखवाड़ा बना जनविश्वास का अभियान, बीरोंखाल को 3.20 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

 

पौड़ी: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं समर्पण की समर्पित सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का मजबूत सेतु है। यह अभियान एक ओर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है, वहीं दूसरी ओर आमजन को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के समक्ष रखने का प्रभावी अवसर भी प्रदान करता है।

क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को कैबिनेट मंत्री ने विकासखंड बीरोंखाल के भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल तथा कमलिया वल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को तीन करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 2.71 करोड़ रुपये की लागत से भगवती तलिया-कमलिया पांच किलोमीटर मोटर मार्ग पर आरसीसी सेतु निर्माण, 39.18 लाख रुपये की लागत से सैंधार-नेग्याणा-चोरखिण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा ग्राम पंचायत कैलाड़ में 10 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। क्षेत्र में भूमियाखांडा-किंगोड़ीधार, डांडा नागराजा ग्राम समूह, वेदीखाल, बरसुण्डा देवता, भैरोंगढ़ी, जूनीसेरा-चौबट्टाखाल तथा हलूणी जैसी महत्वपूर्ण पंपिंग पेयजल योजनाओं के साथ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से दूरस्थ गांवों में पेयजल उपलब्धता सुदृढ़ होगी और ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी सहित सुयश रावत, कमल किशोर रावत, ओमपाल, बृजमोहन, मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह, स्वराज बहुखण्डी, विनोद जोशी, बचन सिंह, निर्मला देवी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प : विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू हुए नागरिक, सेवा सप्ताह के तीसरे दिन एमडीडीए में लगी विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी, आधारभूत संरचना के विस्तार पर रहा फोकस

Wed Jul 8 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बीते पांच वर्षों के दौरान सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नई गति मिली है। इसी विकास यात्रा और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे “सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह” के अंतर्गत सोमवार को मसूरी-देहरादून […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!