उत्तराखण्ड : राम माधव बने भाजपा प्रदेश प्रभारी

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए बीजेपी के राज्य प्रभारियों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में पार्टी ने बुधवार को वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखण्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बांसुरी स्वराज को उत्तराखण्ड का सह-प्रभारी बनाया गया है।

 

राम माधव इससे पहले भी बीजेपी के संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। नई नियुक्ति के तहत उन्हें उत्तराखण्ड के साथ-साथ तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है।

बीजेपी ने संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, तरुण चुघ को गुजरात, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, जबकि अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी में किया गया यह बदलाव बीजेपी के संगठनात्मक स्तर पर अहम फेरबदल माना जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

Sat Sep 26 , 2026
लंबित विवेचनाओं और विशेष न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की समयबद्ध समीक्षा के निर्देश राहत राशि के भुगतान में न हो देरी, प्रभावित परिवारों को चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा एवं पुनर्वास से भी जोड़ा जाए मामलों की प्रभावी निगरानी के लिए विकसित किया जाए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!