उत्तराखंड: खाली प्लॉट में भरे पानी ने ली दो मासूमों की जान, नहाने के दौरान डूबने से मौत

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित महादेव कॉलोनी में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास स्थित खाली प्लॉट में जमा पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चों के नजर नहीं आने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पंकज चंदोला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद महादेव कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान खाली प्लॉटों में जलभराव की समस्या पर चिंता जताते हुए ऐसे स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट ने 2.19 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Fri Jul 17 , 2026
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश के बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र को गति देने के उद्देश्य से 2,19,353 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं और नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!